Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में 7 लोग गिरफ्तार, TMC का बड़ा आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में 7 लोग गिरफ्तार, TMC का बड़ा आरोप
, शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (16:59 IST)
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को हुए हमले के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर, टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अपराधी लोग थे। 
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले में चार लोगों को फाल्ता थाना क्षेत्र तथा तीन लोगों को उश्ती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सातों व्यक्तियों को दंगा, लोकसेवक के काम में बाधा डालने सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
नड्डा के काफिले पर गुरुवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने तब हमला किया था जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने दक्षिण 24 परगना जिला स्थित डायमंड हार्बर जा रहे थे।
 
भगवा दल के सूत्रों ने दावा किया था कि हमले में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गए। हमले के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ दो स्वत: संज्ञान मामले दर्ज किए गए थे।
 
भाजपा अध्यक्ष के साथ अपराधी : दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अपराधी और भाजपा के हथियारबंद लोग थे। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा अध्यक्ष ‍दिलीप घोष के भड़काऊ भाषणों से माहौल खराब हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए गृहमंत्री ने अमिताभ बच्चन की सास से मांगा समर्थन