Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोने की तस्करी में इंडिगो और स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों सहित 7 लोग गिरफ्तार

हमें फॉलो करें सोने की तस्करी में इंडिगो और स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों सहित 7 लोग गिरफ्तार
, शनिवार, 24 जुलाई 2021 (16:57 IST)
मु्ख्य बिंदु
  • सोने की तस्करी में 7 लोग गिरफ्तार
  • इंडिगो और स्पाइसजेट के कर्मचारी हैं
  • सीमा शुल्क अधिकारियों ने पकड़ा
नई दिल्ली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शहर के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस के 4 कर्मचारियों समेत 7 लोगों को कथित रूप से 72.46 लाख रुपए मूल्य के सोने की तस्करी के लिए गिरफ्तार किया है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दाह से लौटने पर तीन लोगों को रोका।

 
सीमा शुल्क विभाग ने बयान में कहा, दो यात्रियों और उनके सामान की तलाशी में सोने की दो छड़ें और सोने का एक बिस्कुट बरामद किया गया, जिनका कुल वजन 517.2 ग्राम था और कीमत 22.89 लाख रुपए  थी। बयान के मुताबिक एक यात्री ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने इंडिगो एयरलाइन के एक कर्मचारी को 160 ग्राम से ज्यादा सोना सौंपा।
 
इसमें कहा गया, पूछताछ के आधार पर यह पता चला कि सोने की तस्करी में इंडिगो एयरलाइन के तीन और स्पाइसजेट का एक कर्मचारी भी शामिल थे। उन्होंने पूर्व में 960 ग्राम सोने की तस्करी में लिप्त होने की भी बात मानी। पूर्व में तस्करी कर लाए गए सोने के साथ मौजूदा तस्करी के सामानों को मिलाकर कुल 72.46 लाख रुपए के सोने की तस्करी की गई। बयान में कहा गया कि तीन यात्रियों और एयरलाइनों के 4 कर्मचारियों सहित सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Nokia 110 4G भारत में हुआ लांच, 2799 की कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स