Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों की हनुमान चालीसा, आज की बड़ी खबरों पर एक नजर...

हमें फॉलो करें झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों की हनुमान चालीसा, आज की बड़ी खबरों पर एक नजर...
, मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (14:48 IST)
नई दिल्ली। करनाल में किसान महापंचायत, शिक्षक पर्व सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन और कोरोनावायरस समेत इन खबरों पर 7 सितंबर मंगलवार को रहेगी सबकी नजर...


02:47 PM, 7th Sep
webdunia
झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए भगवा रंग के कपड़े पहनकर और ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान चालिसा’ का पाठ करते हुए भाजपा के विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए और सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया।

02:32 PM, 7th Sep
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 2013 के सांप्रदायिक दंगों को 8 साल हो चुके हैं। इस दौरान हत्या, बलात्कार, डकैती एवं आगजनी से संबंधित 97 मामलों में 1,117 लोग सबूतों के अभाव में बरी हो गए। इन 8 वर्षों में सिर्फ 7 लोग दोषी पाए गए। इन लोगों को कवाल गांव में सचिन और गौरव नामक दो युवकों की हत्या से जुड़े मामलों में दोषी करार दिया गया। इन दंगों में 60 से अधिक लोग मारे गए थे और 40 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए थे।

02:28 PM, 7th Sep
webdunia
महाराष्ट्र के नागपुर से कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। नागपुर के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। आगामी 3 दिनों में कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

02:27 PM, 7th Sep
अफगानिस्तान के काबुल में तालिबान ने मंगलवार को पाकिस्तान दूतावास के बाहर पाकिस्तान विरोधी रैली पर हवा में फायरिंग की है। इस गोलीबारी से प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मच गया। भगदड़ में कई महिलाओं और बच्चों के घायल होने की खबर।

01:10 PM, 7th Sep
webdunia
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से निकाले गए 78 लोगों को मंगलवार को आईटीबीपी के कोविड-19 पृथक-वास केन्द्र से छुट्टी दे दी गई। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू नियमों के तहत उन्हें 14 दिन तक वहां पृथक रखा गया था।

12:27 PM, 7th Sep
webdunia
देश में एक दिन में कोविड-19 के 31,222 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,58,843 हो गई। संक्रमण से 290 लोगों की मौत।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 290 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,042 हो गई, कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,92,864 हो गई। यह कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।


12:19 PM, 7th Sep
webdunia
क्यूबा में 2 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। इसी के साथ क्यूबा इतने छोटे बच्चों को कोरोना वैक्सीन गाने वाला दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है। क्यूबा ने छोटे बच्चों को स्वदेश में विकसित कोविड टीका लगाने का फैसला किया है। इन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता प्राप्त नहीं मिली है।

09:42 AM, 7th Sep
webdunia
कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने आज हरियाणा के करनाल में किसान महापंचायत का आयोजन किया है। किसान महापंचायत को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करनाल समेत 5 जिलों में आज इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

09:41 AM, 7th Sep
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को शिक्षक पर्व सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव को लेकर पहल की जायेगी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वह सात सितंबर सुबह 10:30 बजे शिक्षक पर्व सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस वर्ष का विषय “गुणवत्ता और सतत विद्यालय: भारत में विद्यालयों से ज्ञान प्राप्ति” है। शिक्षा क्षेत्र को बदलने के उद्देश्य से प्रमुख पहल की भी शुरुआत होगी।

09:38 AM, 7th Sep
webdunia
अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार पहुंच गए। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,00,03,101 हो गई तथा संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 6,48,935 पर पहुंच गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झारखंड विधानसभा में नमाज पर बवाल, भाजपा विधायकों ने किया हनुमान चालिसा का पाठ