Publish Date: Sun, 08 Jan 2023 (10:51 IST)
Updated Date: Sun, 08 Jan 2023 (10:57 IST)
इंदौर में प्रवासी सम्मेलन, हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, जोशीमठ संकट, कोरोना वायरस समेत इन खबरों पर 8 जनवरी, रविवार को रहेगी सबकी नजर। पल-पल की जानकारी...
-हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।
-सोलन (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक धनीराम शांडिल ने शपथ ली।
-पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और कसुम्पटी से तीन बार के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने शपथ ली।
-शिल्लाई से विधायक हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जगत सिंह नेगी और जुब्बल कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर ने शपथ ली।
-इंदौर में शुरू हुआ प्रवासी सम्मेलन। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस के युवा प्रवासी भारतीय दिवस सत्र के पहले आज रविवार की सुबह रेसीडेंसी कोठी गार्डन में पौधरोपण किया।
-सैकड़ों मकानों और जमीन में पड़ी दरारों ने अध्यात्म और पर्यावरण के लिए ख्यात जोशीमठ शहर को डरावना रूप दे दिया है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अपने अस्तित्व से जूझता आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित जोशीमठ दिनों दिन पृथ्वी के गर्भ में समा रहा है। राज्य ने अपने आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा है।