Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

84 कोसी परिक्रमा, वेदांती गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें 84 कोसी परिक्रमा
अयोध्या , रविवार, 25 अगस्त 2013 (08:56 IST)
FILE
अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद की 84 कोसी परिक्रमा के लिए जा रहे श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती को गिरफ्तार कर लिया गया।

वेदांती को अपने आवास से निकलते ही सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। जिलाधिकारी विपिन चन्द्र द्विवेदी के अनुसार उन्हें धारा 144 के उल्लंघन के तहत गिरफतार किया गया है।

इस बीच फैजाबाद जिले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। तड़के करीब चार बजे लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार यादव कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या जाना चाह रहे थे।

पूरी छावनी बनी अयोध्या के सरयू तट पर काफी संख्या में पुलिसबल तैनात है। सरयू तट पर सुबह दस बजे पूजा-अर्चना के बाद परिक्रमा करने वाले लोगो का बस्ती जिले के मखौडा गांव जाने का कार्यक्रम है। अयोध्या के साथ ही मखौडा में भी पुलिस का भारी बन्दोबस्त है।

मिली सूचना के मुताबिक विहिप र्समथक अशोक सिंघल दिल्ली से हवाई जहाज से अयोध्या जाने के लिए लखनऊ पहुंच रहे है। उनके साथ जगतगुरु रामभद्राचार्य भी है। दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार किए जाने की व्यवस्था की गई है।

अयोध्या जाने वाले सभी मार्ग सील है। निजी वाहनो को अयोध्या जाने की अनुमति नहीं है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi