Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नए संसद भवन में 9500 किलो का अशोक स्तंभ, ऊंचाई 6.5 मीटर

हमें फॉलो करें नए संसद भवन में 9500 किलो का अशोक स्तंभ, ऊंचाई 6.5 मीटर
, सोमवार, 11 जुलाई 2022 (14:27 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का सोमवार को अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्य का बना यह प्रतीक 9 हजार 500 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। 
 
उन्होंने बताया कि इसे नए संसद भवन के शीर्ष पर बनाया गया है और प्रतीक को सहारा देने के लिए इसके आसपास करीब 6,500 किलोग्राम की स्टील की एक संरचना का निर्माण किया गया है। मोदी ने इस दौरान संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी बातचीत की। इस अशोक स्तंभ का निर्माण करीब 2000 कर्मचारियों ने मिलकर किया। 
उन्होंने बताया कि नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम 8 अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक्स तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दो साल के भाई के शव को गोद में लेकर घंटों बैठा रहा 8 साल का गुलशन, पिता गए थे एंबुलेंस की तलाश में, सोशल मीडिया में रोष