Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'आधार' पंजीयन के लिए विशेष अभियान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aadhaar registration
नई दिल्ली , शुक्रवार, 13 मई 2016 (00:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने उन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों हरियाणा, गोवा, चंडीगढ और पुड्डुचेरी में आधार पंजीयन के लिए 13 मई से 15 जून तक विशेष अभियान शुरू किया है जहां वर्ष 2015 की अनुमानित आबादी के आधार पर शत-प्रतिशत से अधिक आधार कार्ड बन चुके हैं। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन राज्यों में आई बाहरी आबादी के पंजीयन होने की वजह से शत-प्रतिशत से अधिक आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार 12 मई तक देश में 101.26 करोड़ आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। 
 
इस विशेष अभियान के तहत हरियाणा, गोवा, पुड्डुचेरी और चंडीगढ के नागिरकों से ऑनलाइन आधार पंजीयन करने के लिए कहा गया है। इसके तहत सिर्फ 18 वर्ष की आयु से अधिक के व्यक्ति का ऑनलाइन पंजीयन स्वीकार किया जाएगा। इस अभियान के बेहतर परिणाम मिलने पर इसे दूसरे राज्यों में भी शुरू किया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनिया गांधी को मैंने जानबूझकर निशाना बनाया : मिशेल