Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP में भाजपा में जिला अध्यक्ष की सूची पर फंसा पेंच, वीडी शर्मा से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें kannauj

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 11 जनवरी 2025 (23:40 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: यूपी के कन्नौज में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन छत का लैंटर गिरने से कई मजदूर दबे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पल पल की जानकारी... 


11:42 PM, 11th Jan
webdunia
भाजपा में जिला अध्यक्ष की सूची पर फंसा पेंच। ग्वालियर में जिला अध्यक्ष पर भाजपा में घमासान। भोपाल में भाजपा अध्यक्ष ‌वीडी शर्मा से‌ मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ‌ज्योतिरादित्य‌ सिंधिया। ग्वालियर महानगर से जय प्रकाश राजौरिया और ग्वालियर ग्रामीण से प्रेम सिंह राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष हो सकते हैं। अन्य दावेदार में आशीष अग्रवाल, रामेश्वर भदौरिया के साथ ग्वालियर ग्रामीण से कप्तान सिंह सहसारी और कुलदीप यादव हैं।

08:25 PM, 11th Jan
webdunia
दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट। लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम। करावल से कपिल मिश्रा को बनाया उम्मीदवार।

03:49 PM, 11th Jan
यूपी के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन छत का लैंटर गिरने से कई मजदूर दबे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। 

03:42 PM, 11th Jan
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए बसें चलाने का निर्देश दिया है, ताकि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु संगम में स्नान कर सकें। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर कैग की रिपोर्ट ने जानबूझकर की गई चूक को उजागर किया है, जिससे सरकारी खजाने को 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

12:27 PM, 11th Jan
भाजपा ने केजरीवाल को बताया आपदा ए आजम, कहा आपदा वाले आजम ने दिल्ली में शीशमहल बनाया। दिल्ली को लूटने वाले को जनता जवाब देगी। 

10:22 AM, 11th Jan
असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे एक और मजदूर का शव शनिवार को बचाव अभियान के दौरान बरामद किया गया। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। पहला शव बुधवार को खदान से निकाला गया था। दोनों मजदूर उन 9 मजदूरों में शामिल थे जो सोमवार को उमरंगसो स्थित खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण फंस गए थे।

09:28 AM, 11th Jan
देश में HMPV संक्रमितों की संख्‍यां बढ़कर 14 हुई। गुजरात में सबसे ज्यादा 4 एक्टिव केस। राजस्थान में 6 महीने की बच्ची भी संक्रमित। 

07:36 AM, 11th Jan
दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में कोहरे का कहर जारी। मौसम विभाग ने 16 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना।

07:36 AM, 11th Jan
-लुधियाना वेस्ट से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत। 
-प्रयागराज में महाकुंभ के लिए साधु संतों का आने का सिलसिला जारी। 
-दिल्ली चुनाव : 41 नामों पर लगी मोहर, आज आ सकती है भाजपा विधायकों की दूसरी और फाइनल लिस्ट। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झुग्गीवासी 'आप-दा' सरकार को उखाड़ फेंककर दिल्ली को मुक्त कराएंगे : अमित शाह