Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लेक्स फ्रीडमैन पॉडकास्ट में बोले PM मोदी, पाकिस्तान ने शांति का जवाब शत्रुता और विश्वासघात से दिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें LIVE:  लेक्स फ्रीडमैन पॉडकास्ट में बोले PM मोदी, पाकिस्तान ने शांति का जवाब शत्रुता और विश्वासघात से दिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 16 मार्च 2025 (18:10 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘लेक्स फ्रीडमैन पॉडकास्ट’ में कहा कि मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को आमंत्रित किया था, लेकिन शांति के हर प्रयास का जवाब शत्रुता और विश्वासघात से मिला। पल पल की जानकारी... 


06:09 PM, 16th Mar
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘लेक्स फ्रीडमैन पॉडकास्ट’ में कहा कि जब भी हम शांति की बात करते हैं, दुनिया हमारी बात सुनती है क्योंकि भारत गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी की भूमि है। मेरा बचपन बेहद गरीबी में बीता, मैंने स्कूल में इस्तेमाल किया हुआ चॉक इकट्ठा किया और अपने सफेद जूते चमकाने के लिए इसका उपयोग किया। मैं आलोचना का स्वागत करता हूं, मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह लोकतंत्र की आत्मा है। हम पूरी उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान को सद्बुद्धि आएगी और वह शांति का मार्ग अपनाएगा; यहां तक ​​कि पाकिस्तान के लोग भी शांति चाहते हैं। मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को आमंत्रित किया था, लेकिन शांति के हर प्रयास का जवाब शत्रुता और विश्वासघात से मिला।

01:56 PM, 16th Mar
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को बलूचिस्तान के नोशिकी में पाकिस्तान सेना के काफिले पर हमला कर दिया। बीएलए ने इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया। पल पल की जानकारी..  

11:45 AM, 16th Mar
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पटना ने एक बयान जारी कर कहा कि विधायक तेज प्रताप यादव के सार्वजनिक स्थान पर डांस करने के निर्देश का पालन करते देखे गए कांस्टेबल दीपक कुमार (अंगरक्षक) को अब हटा दिया गया है। उनकी जगह दूसरे सिपाही को अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त किया गया।

11:15 AM, 16th Mar
निर्वासन में तेजी लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18वीं सदी के एक कानून का इस्तेमाल किए जाने की घोषणा की लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को इसे लागू करने से रोक दिया।
 
ट्रंप प्रशासन ने इस कानून का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि वेनेजुएला का एक गिरोह अमेरिका पर आक्रमण कर रहा है और प्रशासन के पास उसके सदस्यों को देश से बाहर निकालने के लिए नयी शक्तियां हैं।

10:23 AM, 16th Mar
जाने-माने सिंगर और कंपोजर ए आर रहमान की रविवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द के बाद चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

09:42 AM, 16th Mar
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का उदयपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। 

07:55 AM, 16th Mar
रूस और यूक्रेन ने शनिवार रात को एक दूसरे पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये। दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दुश्मन के 100 से अधिक ड्रोन देखे जाने की सूचना दी। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ से यूक्रेन के साथ युद्ध में 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के विवरण पर चर्चा करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुआ है।
 

07:45 AM, 16th Mar
-2025 में 14 फीसदी बढ़े दाम, पहली बार सोना 3000 डॉलर प्रति औंस के पार। केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोना खरीदने, ट्रंप टैरिफ की दहशत और रूस युक्रेन युद्ध की वजह से लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं सोने के दाम। 

07:45 AM, 16th Mar
-पिछले 9 महीनों से अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर की वापसी की उम्मीदें बढ़ीं। आज ISS पर होगी क्रूज 10 की डॉकिंग। माना जा रहा है कि 19 मार्च तक दोनों पृथ्वी पर वापस लौटेंगी। 5 जून 2024 को उन्होंने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
-अमेरिका में तूफान के कारण 25 लोगों की मौत

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mauganj Violence : CM डॉ. यादव का ऐलान, ASI रामचरण गौतम को दिया जाएगा शहीद का दर्जा, परिवार को 1 करोड़ की सहायता के साथ सरकारी नौकरी