sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने बिहार को दी 7200 करोड़ की सौगात

Advertiesment
हमें फॉलो करें modi nitish

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (10:16 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी में 7200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पल पल की जानकारी....


12:35 PM, 18th Jul
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को एक खुले वाहन में सवार होकर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में अपने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जैसे ही प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, भीड़ मोदी! मोदी! के नारे लगाने लगी। उन्होंने लोगों की ओर हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
 

10:27 AM, 18th Jul
दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।

09:42 AM, 18th Jul
-झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है। 
-महाराष्ट्र में मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक मलबे से सात लोगों को निकालकर भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

08:42 AM, 18th Jul
दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी। रोहिणी के अभिनव पब्लिक स्कूल और सॉवरन स्कूल को भी मिली धमकी। पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।

07:51 AM, 18th Jul
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, 'ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है। आज अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाया जाना था।' 

07:50 AM, 18th Jul
अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। ALSO READ: पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

07:50 AM, 18th Jul
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 7908 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह जम्मू से रवाना हुआ। भारी बारिश के कारण गुरुवार को यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?