Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, कई पर्यटक घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (15:28 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में कई पर्यटक घायल हो गए। बेसरन घाटी के ऊपरी इलाके में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पल पल की जानकारी... 


03:31 PM, 22nd Apr
पहलगाम में पर्यटकों पर हमला : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में कई पर्यटक घायल हो गए। बेसरन घाटी के ऊपरी इलाके में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। 

02:41 PM, 22nd Apr
यूपीएससी ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए। शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त किया, हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग को दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला।

01:16 PM, 22nd Apr
पोप फ्रांसिस की पहली तस्वीर : वेटिकन ने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद मंगलवार को उनकी पहली तस्वीर जारी की जिसमें ताबूत में रखी उनकी पार्थिव देह के साथ ही प्रार्थना करते हुए वेटिकन के ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट’ को देखा जा सकता है। पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह को लाल रंग के वस्त्र से ढके लकड़ी के ताबूत में देखा जा सकता है जिसके साथ उनकी पादरी टोपी (माइटर) रखी है और वेटिकन के ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट’ प्रार्थना कर रहे हैं। यह तस्वीर डोमुस सेंटा मार्टा होटल के चैपल की है जहां पोप रहते थे। यह तस्वीर निधन की पुष्टि की रस्म के समय की है।

10:55 AM, 22nd Apr
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और उनका परिवार मंगलवार की सुबह आमेर का किला देखने के लिए जयपुर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वेंस का परिवार शहर में स्थित आलीशान रामबाग पैलेस होटल से रवाना हुआ और सुबह करीब 9:30 बजे आमेर के किले में पहुंचा। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित इस किले में वेंस परिवार का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

जब वे आमेर किले के मुख्य प्रांगण जलेब चौक में दाखिल हुए, तो दो सजी-धजी हथिनी चंदा और माला ने अपनी सूंड उठाकर उनका स्वागत किया। परिवार ने राजस्थान की जीवंत संस्कृति की झलक पेश करते हुए कच्ची घोड़ी, घूमर और कालबेलिया सहित लोक नृत्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आनंद लिया।

उपराष्ट्रपति वेंस अपने बेटे इवान और विवेक का हाथ थामे लाल कालीन पर चले, जबकि उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपनी बेटी मीराबेल को गोद में उठाया हुआ था। ये लोग किले के प्रभावशाली प्रांगण और वास्तुकला से मंत्रमुग्ध दिखाई दिए।


08:58 AM, 22nd Apr
सऊदी अरब की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को भारत बहुत महत्व देता है, जिन्होंने रणनीतिक स्तर पर प्रगाढ़ता और गति हासिल की है।

08:44 AM, 22nd Apr
अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस आज जयपुर में आमेर का किला देखेंगे। दोपहर में वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भाषण देंगे। बुधवार को वे ताजमहल देखने आगरा जाएंगे। 

08:02 AM, 22nd Apr
हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फेरबदल कर 42 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया, जिसमें कुछ वरिष्ठ अधिकारी और कई जिलों के पुलिस प्रमुख शामिल हैं।

07:39 AM, 22nd Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे। यहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति और कई अहम समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद।

07:38 AM, 22nd Apr
एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति की अहम बैठक आज होगी। यह बैठक 4 सत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात के अमरेली में विमान हादसा, पायलट की मौत