Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी से मिलीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें delhi CM with PM Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (14:17 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मुलाकात के लिए समय मांगा। पल पल की जानकारी... 


02:17 PM, 22nd Feb
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

12:50 PM, 22nd Feb
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना के संबंध में 23 फरवरी को AAP विधायक दल से मिलने का समय मांगा है।

11:16 AM, 22nd Feb
-छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कार पुलिया से नीचे गिर गई जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। कार सवार लोग कर्नाटक के बेंगलुरु से महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।
-जेल में बंद एक कैदी द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

07:43 AM, 22nd Feb
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 में पावन डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। अब तक 59 करोड़ ने किया कुंभ स्नान। मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इस बीच प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा आगे बढ़ा दी गई है। यह परीक्षा अब 9 मार्च को होगी। 
 
आज भाजपा अध्यक्ष जेप नड्‍डा भी महाकुंभ आ रहे हैं। वे संगम पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज प्रयागराज में है। वे संगम के साथ ही लेटे हनुमान और अक्षय वट भी जाएंगे। 

07:41 AM, 22nd Feb
-चंडीगढ़ में आज शाम केंद्र सरकार और किसानों के बीच दूसरी बार बैठक होने जा रही है। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी।  
-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी; बिहार समेत 13 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमानक दवाइयों से मरीज की जान से खिलवाड़, डॉक्‍टरों ने किया विरोध, घोटाले के बाद भी नहीं जाग रही सरकार