Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी मालदीव पहुंचे, राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने किया जोरदार स्वागत

Advertiesment
हमें फॉलो करें modi in maldives

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 (10:35 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव पहुंचे। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे। पल पल की जानकारी...


11:07 AM, 25th Jul
-विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक किया पैदल मार्च।
-बिहार वोटिंग लिस्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित। 
-बिहार विधानसभा में SIR को लेकर हंगामा जारी। कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित।
-विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित।

10:29 AM, 25th Jul
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव पहुंचे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

09:39 AM, 25th Jul
राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार सुबह एक प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

08:40 AM, 25th Jul
दक्षिण प्रशांत महासागर के देश समोआ द्वीप के पास शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि समोआ की राजधानी आपिया से 440 किलोमीटर (273 मील) दक्षिण-पश्चिम में 314 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया। समोआ रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। प्रशांत महासागर में स्थित रिंग ऑफ फायर में भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं आम हैं।

07:46 AM, 25th Jul
-दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है।

07:46 AM, 25th Jul
-दिल्ली से पटना तक SIR पर बवाल। संसद में आज भी बिहार वोटर लिस्ट पर विपक्ष के हंगामे के आसार। गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक पैदल मार्च करेंगे इंडिया गठबंधन के नेता।  
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मालदीव दौरे पर है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे। दोनों देशों के बीच डिफेंस समझौते पर हस्ताक्षर संभव।
-मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में रही गिरावट