Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पानी रोकने से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर रातभर फायरिंग, भारत का करारा जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (13:38 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा पाकिस्तान का पानी रोकने के फैसले से दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया। भारत की सख्‍ती से बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर रातभर गोलीबारी की। पल पल की जानकारी... 


01:38 PM, 26th Apr
जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बालमुकुंद आचार्य पर एक मस्जिद में समुदाय विशेष के खिलाफ नारेबाजी करने तथा पोस्टर लगाने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। यहां के जौहरी बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया जिससे तनाव जैसी स्थिति पैदा हो गया। हालांकि, पुलिस ने हालात को संभाल लिया।
 
इस बीच, विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इन आरोपों का खंडन किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में दिन में बड़ी चौपड़ पर सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर जन आक्रोश सभा में सम्मिलित होकर मारे गए बेगुनाह लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

08:25 AM, 26th Apr
शनिवार को दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के चार और मकान ध्वस्त कर दिए गए, जिन पर पहलगाम हमले में शामिल होने का संदेह है।

07:46 AM, 26th Apr
-अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप बोले, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव हमेशा रहा है। वे इसे किसी न किसी तरह से खुद ही सुलझा लेंगे। 
-आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में भारी कमी।

07:45 AM, 26th Apr
पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते कुए नियंत्रण रेखा पर रातभर की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत पाक सीमा बंद होने से बाड़मेर के युवक की शादी अटकी, अटारी बॉर्डर से वापस लौटाया