Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शेफाली जरीवाला का निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Advertiesment
हमें फॉलो करें shefali jariwala

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 28 जून 2025 (11:04 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं मॉडल और फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। वे 42 वर्ष की थीं। शेफाली के निधन की खबर से उनके फैंस स्तब्ध रह गए। पल पल की जानकारी....


11:02 AM, 28th Jun
-कूपर अस्पताल में शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम, अस्पताल पहुंचे परिजन।
-शेफाली के डॉक्टर का बड़ा बयान, एंटी एजिंग की दवाएं ले रही थी शेफाली, 5-6 सालों से चल रहा था इलाज।


09:37 AM, 28th Jun
गायक मीका सिंह ने कहा कि वह अपनी सबसे प्यारी दोस्त जरीवाला की मृत्यु की खबर सुनकर हैरान हैं। सिंह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और मेरा दिल भारी है... हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे प्रिय दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गई हैं। अब भी यकीन नहीं हो रहा है। आपको हमेशा आपकी शालीनता, मुस्कुराहट और जिंदादिली के लिए याद किया जाएगा। ओम शांति।
 
अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं यह खबर सुनकर लगे सदमे से उबर नहीं पा रही हूं... मेरा दिल टूट गया है।'
 
अभिनेता अली गोनी ने भी शेफाली के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आपकी आत्मा को शांति मिले शेफाली।

09:15 AM, 28th Jun
अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत के मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा बयान, शेफाली जरीवाला की 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके परिवार के सदस्य कल देर रात उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस को कल रात करीब 1 बजे सूचना मिली। कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

08:29 AM, 28th Jun
कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं मॉडल और फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। शेफाली के निधन की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम उनके घर पहुंची। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। ALSO READ: नहीं रही शेफाली जरीवाला, कांटा लगा गर्ल का 42 वर्ष की उम्र में निधन
 
कांटा लगा गाने के हिट होने के बाद शेफाली ने कुछ म्यूजिक वीडियोज किए और फिर उसके बाद वह पराग त्यागी के साथ नच बलिए 5 में नजर आई थीं। इसके बाद 2018 में शेफाली ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज बेबी कम ना में नजर आई थीं। इसके बाद बिग बॉस 13 में भी नजर आईं। उन्होंने फिल्म 'मुझसे शादी करोंगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया था।


08:28 AM, 28th Jun
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह प्रौद्योगिकी कंपनियों पर कर जारी रखने की कनाडा की योजना के कारण उसके साथ व्यापार वार्ता को तत्काल निलंबित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा का यह कदम हमारे देश पर प्रत्यक्ष और स्पष्ट हमला है। इस भयावह कर के आधार पर, हम कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं। हम कनाडा को अगले सात दिनों के भीतर बता देंगे कि वे अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए कितना शुल्क चुकाएंगे। ALSO READ: ट्रंप ने कनाडा से व्यापार वार्ता रोकी, IT कंपनियों पर टैक्स बना वजह

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेन के वेटिंग टिकटों की संख्‍या सीमित करने पर बवाल, क्या बोले एक्सपर्ट?