Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, देवी अहिल्या को इस तरह किया याद

Advertiesment
हमें फॉलो करें modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 31 मई 2025 (12:18 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनकी याद में डाक टिकट और 300 रुपए का सिक्का जारी किया। उन्होंने इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई। पल पल की जानकारी...


01:02 PM, 31st May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत संस्कृति और संस्कारों का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारीशक्ति का प्रतीक है। रामभक्ति में रंगे हनुमानजी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं और यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया ही कि आतंकवादियों के जरिए छद्म युद्ध नहीं चलेगा, अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा, उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
 
उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया है, उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। सबसे बड़ी बात आतंवादियों ने भारत की नारीशक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन है। जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैंकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिला दिया।
 
अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, 140 करोड़ देशवासियों की बुलंद आवाज कह रही है कि अगर तुम गोली चलाओगे, तो मानकर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। है कि अगर तुम गोली चलाओगे, तो मानकर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।
 
ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारीशक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि BSF का इस ऑपरेशन में कितना बड़ा रोल रहा है। जम्मू से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा तक बड़ी संख्या में बीएसएफ की हमारी बेटियां मोर्चा संभाल रही थी। उन्होंने सीमापार से होने वाली फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लेकर दुश्मनों की पोस्टों को ध्वस्त करने तक बीएसएफ की बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है।

12:57 PM, 31st May
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई के इन्हीं मंत्रों ओर चलते हुए कार्य कर रही है। 'नागरिक देवो भवः' ये आज गवर्नेंस का मंत्र है। हमारी सरकार Women Led Development के विजन को विकास की धुरी बना रही है। सरकार की हर बड़ी योजना के केंद्र में महिलाएं हैं। आज जितने भी हमारे बड़े स्पेस मिशन हैं, उनमें बड़ी संख्या में महिला वैज्ञानिक काम कर रही हैं। चंद्रयान 3 मिशन में तो 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक और engineer शामिल थीं।
 

12:36 PM, 31st May
पीएम मोदी ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। देवी अहिल्याबाई प्रतीक हैं कि जब इच्छाशक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों ना हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि 250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था। लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना। कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थी। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे,  तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया। ये मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता अहिल्याबाई ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे, तो वहां आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी मिलेगी।

12:28 PM, 31st May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है, राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्याबाई होल्कर कहतीं थी की शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है।

12:19 PM, 31st May
प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनकी याद में डाक टिकट और 300 रुपए का सिक्का जारी किया। उन्होंने इंदौर मेट्रो, सतना और दतिया के एयरपोर्ट समेत कई परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई।

11:31 AM, 31st May
अहिल्या देवी की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी। 

11:17 AM, 31st May
भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुछ ही देर में इंदौर मेट्रों का उद्घाटन करेंगे। दतिया और सतना को देंगे एयरपोर्ट की सौगात।  प्रधानमंत्री मोदी मातृशक्ति के बीच रोड शो के माध्यम से अभिवादन कर रहे हैं। भारत माता की जय घोष और देशभक्ति गानों से कार्यक्रम स्थल गूंजा।


07:43 AM, 31st May
पाकिस्तान से सटे पंजाब, राजस्थान, गुजरात और जम्मू कश्मीर में आज होगी मॉक ड्रिल। हरियाणा व केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी मॉक ड्रिल होगी। बजेंगे सायरन, होगा ब्लैक आउट अभ्यास। हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही, सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी परखा जाएगा।

07:42 AM, 31st May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। वे आज देवी अहिल्या को समर्पित सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। वे इंदौर मेट्रो, दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण भी करेंगे। ALSO READ: हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

गृहमंत्री अमित शाह आज बंगाल दौर पर जाएंगे। वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक सहानुभूति रखने के आरोप में असम में 1 और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 पर कार्रवाई