Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में शाम 5 बजे तक 58 प्रतिशत मतदान, सीलमपुर सीट पर हंगामा

Advertiesment
हमें फॉलो करें delhi election

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (18:10 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह मतदान जारी है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। सीलमपुर सीट पर वोटिंग के समय हंगामा।  पल पल की जानकारी...

05:40 PM, 5th Feb
webdunia
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। सीलमपुर सीट पर वोटिंग के समय हंगामा हो गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था। मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ, लेकिन इससे पहले मतदान केंद्र पहुंच कर कतार में लग चुके मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार अनुसार शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अभी भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई है।

दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में 63.83 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 54.37 प्रतिशत दर्ज किया गया। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 66.68 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि करोल बाग में सबसे कम 47.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाहदरा में 61.35 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम  दिल्ली में 58.86 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 58.05 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में  57.24 प्रतिशत, मध्य दिल्ली जिले में 55.24 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 53.77  प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए 2020 में हुए चुनाव में कुल 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ  था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनावों में केवल 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, केंद्रीय मंत्रियों एस जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल थे।

मिल्कीपुर में शाम 5 बजे तक 65.25 प्रतिशत मतदान। अखिलेश के सांसद ने किया जीत का दावा।

04:35 PM, 5th Feb
तीन बजे तक 46.55 फीसदी मतदान : निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था। सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में 52.73 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 43.10 प्रतिशत दर्ज किया गया। निर्वाचन क्षेत्र के लिहाज से मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 56.12 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि करोल बाग में सबसे कम 39.05 प्रतिशत मतदान हुआ। मध्य दिल्ली जिले में 43.45 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली में 47.09 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 46.31 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 46.81 प्रतिशत, शाहदरा में 49.58 प्रतिशत, दक्षिणी दिल्ली में 44.89 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 43.91 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 48.32 प्रतिशत और पश्चिमी दिल्ली में 45.06 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

01:36 PM, 5th Feb
-दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 33.31 फीसदी मतदान। मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत वोटिंग हुई। सेंट्रल दिल्ली में सबसे कम 30 प्रतिशत मतदान।

12:43 PM, 5th Feb
-आप का दिल्ली पुलिस कर आरोप : दिल्ली में जारी मतदान के बीच सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि हमारे मतदाताओं को बैरिकेडिंग कर रोका जा रहा है। वहीं, भाजपा ने कहा है कि बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग की जा रही है।

-अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक लगभग 30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.86 प्रतिशत मतदान हुआ।

11:47 AM, 5th Feb
-11 बजे तक 19.95 फीसदी मतदान : र्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार, पूर्वाह्न 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे अधिक मतदान उत्तर पूर्वी जिले में 24.87 प्रतिशत दर्ज किया गया और 31.30 प्रतिशत मतदान के साथ बाबरपुर सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे आगे रहा। मध्य दिल्ली जिले में सबसे कम 16.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां करोल बाग निर्वाचन क्षेत्र में केवल 11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार, पूर्वी दिल्ली जिले में 20.03 प्रतिशत, नई दिल्ली में 16.80 प्रतिशत, उत्तर में 18.63 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम में 19.75 प्रतिशत, शाहदरा में 23.30 प्रतिशत, दक्षिण में 19.75 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्व में 19.66 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम में 21.90 प्रतिशत और पश्चिम में 17.67 प्रतिशत मतदान हुआ।

-कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ मतदान किया।
-दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने माता-पिता, पत्नी एवं अन्य परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे।
उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ भी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे।

Voting is underway as Vice-President of India, Jagdeep Dhankhar, along with his wife, arrives to cast their vote#ElectionWithDDNews #DelhiElection2025 #DelhiAssemblyElection2025 #Delhi pic.twitter.com/qaOQ1EYFyz
— DD News (@DDNewslive) February 5, 2025

11:24 AM, 5th Feb
पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी। गंगा में अर्घ्य दिया। इस दौरान उनके हाथ में रुद्राक्ष की माला थी।

10:58 AM, 5th Feb
महाकुंभ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नाव से जा रहे हैं संगम घाट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ।

10:18 AM, 5th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे। संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी।

09:47 AM, 5th Feb
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय में राष्ट्रपति ने डाला वोट।
-केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी मतदान किया।
-राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान किया। वोटर्स से की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील।
-भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने साउथ एक्सटेंशन II स्थित MCD प्राइमरी स्कूल में मतदान किया।
-कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी डाला वोट।

09:19 AM, 5th Feb
-दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने भी किया मतदान।
-भाजपा नेता और नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने डाला वोट।
-सुबह 9 बजे तक दिल्ली में 8.10 फीसदी मतदान। नई दिल्ली में 6.51 फीसदी, कालकाजी में 6.19 फीसदी, शाहदरा में 8.92 फीसदी मतदान।

09:14 AM, 5th Feb
-एलजी वीके सक्सेना किया मतदान। लोगों से की मतदान की अपील।
-आतिशी ने मतदान से पहले कालकाजी में मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग काम और सच्चाई को वोट देंगे।
-रमेश बिधूड़ी ने आतिशी पर लगाए गुंडागर्दी करने के आरोप।

08:39 AM, 5th Feb
-विदेशमंत्री एस जयशंकर ने किया मतदान।
-भाजपा सांसद बांससुरी स्वराज ने भी डाला वोट।
-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी डाला वोट।

08:01 AM, 5th Feb
webdunia
उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी। यहां 3.70 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उपचुनाव में भाजपा के चंद्रभानु पासवान व सपा के अजीत प्रसाद समेत 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

07:43 AM, 5th Feb
-सौरभ भारद्वाज ने कहा, पुलिस ने बैरिकेडिंग क्यों की। लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है। आप 10 साल से ये बदमाशियां झेल रही है।
-सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
-डिप्टी NSA पंकज कुमार सिंह ने भी मतदान किया।
-मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने मतदान करने से पहले ग्रीन पार्क स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।

07:34 AM, 5th Feb
वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी डाला वोट। नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ रहे हैं संदीप दीक्षित।

07:32 AM, 5th Feb
पीएम नरेंद्र मोदी ने वोटर्स से की मतदान की अपील।

07:32 AM, 5th Feb
-दिल्ली में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान।
-दिल्ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अलका लांबा ने किया मतदान।
-अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, आतिशी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, संदीप दीक्षित, अलका लांबा समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय दुर्ग के नाम से जाना जाएगा सेना का पूर्वी कमान हेडक्वॉर्टर फोर्ट विलियम, जानें क्या है इसका इतिहास?