Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व सीएम केजरीवाल का फॉर्म 17सी को लेकर चुनाव आयोग आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें LIVE: पूर्व सीएम केजरीवाल का फॉर्म 17सी को लेकर चुनाव आयोग आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (14:49 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: उपराज्यपाल के आदेश पर ACB की टीम दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जांच के लिए पहुंची। आप ने लगाया है नतीजों से पहले पार्टी विधायकों को 15 करोड़ के ऑफर का आरोप। पल पल की जानकारी...


06:27 PM, 7th Feb
केजरीवाल का चुनाव आयोग पर आरोप : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की मतगणना की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी (AAPआप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) ने उनकी पार्टी के कई बार अनुरोध करने के बावजूद फॉर्म 17सी अपलोड करने से इनकार कर दिया।

03:25 PM, 7th Feb
AAP पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्यजनक है। पिछले आधे घंटे से यहां बैठी ACB(भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) टीम के पास कोई कागजात या निर्देश नहीं हैं। वे लगातार किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। हमने उनसे जांच के लिए नोटिस मांगा मगर उनके पास कुछ भी नहीं है... संजय सिंह पहले से ही शिकायत दर्ज कराने के लिए ACB कार्यालय में हैं... वे (ACB टीम) किसके निर्देश पर यहां बैठे हैं? यह भाजपा की राजनीतिक ड्रामा रचने की साजिश है और इसका जल्द ही पर्दाफाश होगा।

03:22 PM, 7th Feb
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रदेश में बच्चों को स्कूटी देने का अनुकूल माहौल बना हुआ है। किसी ने गलतफहमी फैलाई कि टेंडर के बाद स्कूटी दी जाएंगे। कोई टेंडर नहीं होगा। बच्चों को उनकी पसंद के हिसाब से पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएंगी। इसी प्रकार बच्चों को लैपटॉप देने का निर्णय भी लिया है, उसके लिए भी प्रबंध कर रहे हैं।

02:47 PM, 7th Feb
केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम, उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली में विधायकों को 50 करोड़ के ऑफर की कर रही है जांच। 

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम भाजपा पर किसी तरह का आरोप बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली की जनता AAP से त्रस्त है। दिल्ली में ऐसा कोई विभाग नहीं है जहां जनता रो न रही हो। देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण दिल्ली में है। आज सबसे गंदा पानी दिल्ली में आता है। इस सबके बाद इन्हें कौन चुनेगा? मुझे पूरा विश्वास है कि 8 फरवरी AAP, जो आज AAP-दा बन चुकी है वह चली जाएगी।
 

01:43 PM, 7th Feb
आरोपों को लेकर भाजपा की दिल्ली इकाई ने मामले की शिकायत उपराज्यपाल वीके सक्सेना से कर दी है और उनसे एंटी करप्शन ब्यूरो को अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की गई है। अब LG विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा की शिकायत को जांच के लिए ACB के पास भेज दिया है।

01:01 PM, 7th Feb
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले, हमें महाराष्‍ट्र चुनाव में हेराफेरी का शक। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए?

11:42 AM, 7th Feb
-चुनाव नतीजों से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर सभी 70 पार्टी उम्मीदवारों की बैठक।  
-महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 के पास ओल्ड जीटी रोड पर एक शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। 

10:14 AM, 7th Feb
रिजर्व बैंक ने नई मौद्रिक नीति का एलान किया। 5 साल बाद घटाया रेपो रेट, 0.25 फीसदी की कटौती। 

10:13 AM, 7th Feb
दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में फिर मिली बम की धमकी। डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि शिव नादर स्कूल में बम की सूचना मिली थी। हमने यहां पहुंचकर चेकिंग की है, कुछ नहीं मिला है। यह एक गलत सूचना थी। जांच की जा रही है।

07:54 AM, 7th Feb
आज शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक। मिल सकती है आयकर बिल को मंजूरी। सोमवार को लोकसभा में पेश हो सकता है बिल। बजट पेश करते समय वित्त मंत्री सीतारमण दे दी थी बिल की जानकारी।  

07:38 AM, 7th Feb
-आरबीआई आज मौद्रिक नीति का एलान करेगा। उम्मीद है कि रेपो दर में इस बार 0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है। अभी यह 6.5 फीसदी पर बनी हुई है।
-आज प्रयागराज महाकुंभ का 26वां दिन है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज संगम में डुबकी लगाएंगे। अब तक 40 करोड़ से ज्यादा लोग कर चुके हैं कुंभ स्नान। 
-आज से सूरजकुंड मेला शुरू हो रहा है। इस बार मेले में 51 देशों के 648 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी