Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी पर आकाशवाणी के इस ट्वीट पर मचा बवाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
नई दिल्ली , शुक्रवार, 2 सितम्बर 2016 (08:07 IST)
नई दिल्ली। आरएसएस पर टिप्पणी करने पर राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए आकाशवाणी द्वारा ट्वीट किए जाने पर गुरुवार रात बवाल हो गया। कांग्रेस ने इसे अक्षम्य एवं शर्मनाक करार दिया एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू से सवाल किया कि क्या सरकारी प्रसारक को भगवा एजेंडा का प्रचार करने की अनुमति दी जा रही है?
 
अपने ट्वीटों में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आकाशवाणी के कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वैसे ये टिप्पणियां बाद में हटा ली गई हैं लेकिन प्रसारक आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए पकड़ा गया है।
 
सुरजेवाला ने आकाशवाणी का ट्वीट टैग किया जिसमें लिखा है, 'वह पहले डर क्यों गए? वह आरएसएस को बदनाम करने के लिए कैसे साहसी हो गए? उन्हें अपनी टिप्पणियों पर अडिग रहना चाहिए।'
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर आरएसएस पर निशाना साधा और कहा कि इसके लोगों ने आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया था। इससे कुछ घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की तरफ से बयान दर्ज कराया गया कि महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस के खिलाफ दिए गए अपने बयान के एक-एक शब्द पर वह कायम हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूकंप से थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी की चेतावनी