Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप विधायक गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- दिल्ली में आपातकाल...

हमें फॉलो करें आप विधायक गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- दिल्ली में आपातकाल...
नई दिल्ली , शनिवार, 25 जून 2016 (15:39 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में उस वक्त बड़े ही नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया, जब वे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिल्ली में ‘आपातकाल’ घोषित करने का आरोप लगाया।
 
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहनिया को एक पुलिस अधिकारी ने दिन में करीब 12.10 बजे उस वक्त वस्तुत: पकड़कर खींच लिया, जब वे दक्षिणी दिल्ली के खानपुर स्थित अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
 
संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण-पूर्व) आरपी उपाध्याय ने बताया कि मोहनिया को धारा 323 (जान-बूझकर नुकसान पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (महिला का शीलभंग करने की मंशा से की गई हरकत, इशारा, शब्द), 354 (शीलभंग करने के मकसद से महिला के साथ मारपीट या जोर-जबर्दस्ती करना), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 बी (महिला को निर्वस्त्र करने की मंशा से बल प्रयोग करना या मारपीट करना) और 354 सी (गलत निगाह से देखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
संगम विहार क्षेत्र से विधायक मोहनिया की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि मोदी ने दिल्ली में आपातकाल घोषित कर दिया। दिल्ली की जनता ने जिनको चुना उनकी गिरफ्तारी की जा रही है, छापा मारा जा रहा है, आतंकित किया जा रहा है, फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 
 
एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि दिनेश मोहनिया को सभी टीवी कैमरों के सामने संवाददाता सम्मेलन में गिरफ्तार किया गया। मोदी क्या संदेश देना चाहते हैं? फरवरी 2015 में दिल्ली में आप सरकार बनने के बाद से दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मोहनिया 8वें आप विधायक हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रोन से फिल्माई पॉर्न फिल्म हुई इंटरनेट पर वायरल...