dipawali

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राघव चड्ढा और हरभजन सिंह जाएंगे राज्यसभा, AAP ने पंजाब से तय किए ये 5 नाम, जानिए कौन हैं उम्मीदवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें aam aadmi party
, सोमवार, 21 मार्च 2022 (12:41 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा चुनावों के लिए अपने 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पंजाब विधानसभा चुनाव में 'आप' को 92 सीटों पर जीत मिली है। इस बड़ी जीत के बाद अब पंजाब कोटे से आम आदमी पार्टी क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), राघव चड्ढा (Raghav Chadha), डॉ. संदीप पाठक (Dr Sandeep Pathak), अशोक मित्तल (Ashok Mittal) और संजीव अरोरा को राज्यसभा भेजेगी। पांचों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल भी कर दिया। राज्यसभा की 5 सीटों पर 31 मार्च को चुनाव होना है। 
 
हरभजन सिंह का नाम तो चर्चा में था, लेकिन बाकी नामों को लेकर अटकलें चल रही थीं। ऐसे में आज पार्टी की ओर से इस पर से सस्पेंस खत्म कर दिया गया। दरअसल पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है।
webdunia
इस बार के पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सूबे की 7 में से 6 राज्यसभा सीट AAP के खाते में जाएंगी। पंजाब में जिन 5 राज्य सभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है उनमें सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो शामिल हैं।
webdunia
मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। राघव चढ्ढा भी दिल्ली का जाना माना चेहरा हैं। वे जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। सक्रिय राजनीति में आने से पहले राघव चड्ढा चार्टर्ड अकाउंटेट की नौकरी करते थे। राघव को बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना है। वर्तमान में राघव चड्ढा दिल्ली विधानसभा के राजेंद्र नगर सीट से विधायक हैं. इसलिए राघव चड्डा को राज्य सभा जाने के लिए अपनी सीट छोड़नी होगी।
webdunia
अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर हैं। अशोक मित्तल शिक्षा के क्षेत्र में अपने काम और समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। सामान्य परिवार से आने वाले अशोक मित्तल ने अपने दम पर कामयाबी हासिल करते हुए समाज और पंजाब की सेवा के लिए LPU की स्थापना की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मार्च में महंगाई का झटका, दूध से लेकर एलपीजी और इन वस्तुओं की बढ़ीं कीमतें