Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

International Yoga Day : कांग्रेस नेता सिंघवी का विवादित ट्वीट, बाबा रामदेव ने दिया जवाब

हमें फॉलो करें International Yoga Day : कांग्रेस नेता सिंघवी का विवादित ट्वीट, बाबा रामदेव ने दिया जवाब
, सोमवार, 21 जून 2021 (11:14 IST)
नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। आम से लेकर खास तक योग के महत्व को जानकार उसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहा है। कोरोना काल में नियमों का पालन करते हुए योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
ALSO READ: M-Yoga ऐप लांच, PM मोदी ने किया था ऐलान, जानिए ऐप से जुड़ी हर जानकारी
योग दिवस के बीच अभिषेक मनु सिंघवी के ट्‍वीट ने विवाद खड़ा कर दिया है। सिंघवी ने अपने ट्‍वीट में कहा कि ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी। इस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है। रामदेव ने कहा कि ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान।
webdunia
एक समाचार चैनल से बात करते हुए रामदेव ने कहा कि अल्लाह, भगवान, खुदा सब एक ही है, ऐसे में ॐ बोलने में परेशानी क्या है, लेकिन हम किसी को भी खुदा बोलने से मना नहीं कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगी बोले, योग को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा