Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सांसद की चेन छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Advertiesment
हमें फॉलो करें congress MP R Sudha

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 6 अगस्त 2025 (12:12 IST)
Case of snatching MP's chain: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु की सांसद आर. सुधा (Tamil Nadu MP R. Sudha) की चेन छीनने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद सुधा सोमवार को तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर पर निकली थीं, तभी एक अज्ञात मोटरसाइकल सवार ने उनकी सोने की चेन (gold chain) छीन ली थी और इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए थे। इस घटना में सांसद को मामूली चोट आई थी।
दिल्ली पुलिस ने X पर कहा : दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सांसद की चेन छीनने का मामला सुलझ गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है। शेष जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुरे फंसे ट्रंप, नहीं पता रूस से यह 3 महत्वपूर्ण वस्तुएं आयात करता है अमेरिका