Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सबरीमाला मामला : धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रेहाना फातिमा गिरफ्तार

हमें फॉलो करें सबरीमाला मामला : धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रेहाना फातिमा गिरफ्तार
, मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (15:39 IST)
कोच्चि। सबरीमाला मामले में सोशल साइट फेसबुक के माध्यम श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में सोशल एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
 
रेहाना को कोच्चि पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। रेहाना विरोध के बावजूद सबरीमाला मंदिर में जबर्दस्ती घुसने की कोशिश की थी। इसके साथ ही उन पर सोशल साइट फेसबुक मे माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी आरोप है। इस संबंध में कोच्‍चि के पथानामथिट्टा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेहाना को धारा 295 ए के तहत गिरफ्तार किया गया है। रेहाना उस समय भी सुर्खियों में आई थीं जब उसने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें उनके स्तन तरबूत से ढंके हुए थे। दरअसल, उन्होंने ऐसा कोझीकोड के एक प्रोफेसर के बयान के विरोध में किया था, जिसमें प्रोफेसर ने कहा था कि महिलाओं को अपने तरबूज जैसे स्तनों को ढंककर रखना चाहिए।
 
गौरतलब है कि हाल में 11 से 50 साल की उम्र तक महिलाओं (खासकर जिन्हें मासिक धर्म होता है) के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस उम्र की महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित है। 10 साल तक बच्चियां एवं 50 से अधिक उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की छूट है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हली जीत की तलाश में मुंबई का सामना गुजरात से