Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाली फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और पूर्व TMC सांसद तापस पॉल का निधन

Advertiesment
Tapas Paul
कोलकाता। बंगाली फिल्मों के जाने-माने अभिनेता एवं तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पॉल का मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 61 साल के थे।
 
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पॉल अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए थे। कोलकाता लौटते समय मुंबई हवाई अड्डे पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां थीं और पिछले 2 साल से उनका इलाज चल रहा था।
 
पॉल कृष्णानगर से 2 बार सांसद और अलीपुर से विधायक रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी और 1 बेटी है। सीबीआई ने 2016 में रोज वैली चिटफंड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और करीब 13 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
 
उन्होंने ‘साहेब’ (1981), ‘परबत प्रिया’ (1984), ‘भालोबाशा भालोबाशा’ (1985), ‘अनुरागर चोयन’ (1986) और ‘अमर बंधन’ (1986) जैसी कई हिट फिल्में दीं। फिल्म ‘साहेब’ (1981) के लिए उन्हें ‘फिल्मफेयर’ पुरस्कार भी मिला था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Prediction: फरवरी में चढ़े पारे के तेवर, मुंबई में अधिकतम तापमान पहुंचा 35 डिग्री सेल्सियस, जानिए मौसम का हाल