Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शहीदों के अपमान पर ओमपुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज

Advertiesment
Actor Om Puri
मुंबई। जम्मू कश्मीर के उरी में शहीद हुए सेना के जवानों के कथित रूप से अपमान के मामले में फिल्म अभिनेता ओम पुरी के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में मंगलवार को एक शिकायत दर्ज कराई गई।      
ओम पुरी पर एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान उरी में शहीद हुए जवानों का कथित रूप से अपमान करने का आरोप है। उनके खिलाफ उत्तर पश्चिम मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई  है।
               
एक राष्ट्रीय समाचार चैनल पर पुरी ने एक चर्चा में भाग लिया था और पाकिस्तानी कलाकारों का पक्ष लिया था और कहा था कि वह उनके साथ काम जारी रखना चाहेंगे। उनसे चैनल पर एक प्रश्न पूछा गया था कि सीमा पार से लगातार छद्म युद्ध पर उनके क्या विचार हैं, इस पर उन्होंने कहा था कि सरकार से कहें पाकिस्तानी कलाकारों का वीजा रद्द कर दें। 
 
जवानों पर हुए हमले के संबंध में उन्होंने कहा था, किसने जवानों को कहा कि फौज में भर्ती हो जाओ। ओम पुरी ने आक्रोश, सद्गति, अर्ध सत्य, धारावी, माचिस और तमाशा जैसी फिल्मों में यादगार भूमिका अदा की है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लेनोवो ने लांच किए शानदार स्मार्ट फोन