Publish Date: Wed, 25 Sep 2019 (10:51 IST)
Updated Date: Wed, 25 Sep 2019 (11:10 IST)
मुंबई। अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए चुने जाने पर आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके 76 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
बच्चन ने ट्वीट किया, आभार जताने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं... कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद... मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं। बहुत... बहुत आभार।
मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2018 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की मंगलवार को घोषणा की।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान है। इससे पहले दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे।