Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'पद्मश्री' मेरी कड़ी मेहनत का फल : प्रियंका चोपड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें actress Priyanka Chopra
मुंबई , मंगलवार, 26 जनवरी 2016 (15:18 IST)
मुंबई। अपने अमेरिकन टीवी शो के लिए पहला पुरस्कार जीतने के बाद पद्म सम्मान से अलंकृत बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके लिए यह सब सपने के सच होने जैसा है और राष्ट्रीय सम्मान उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
प्रियंका ने मॉन्ट्रियल से फोन पर बताया, ‘दिल धड़कने दो’ से ‘बाजीराव मस्तानी’ तक और ‘क्वांटिको’ के लिए पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड पाने तक और अब पद्मश्री.. मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि मैं किन एहसास से गुजर रही हूं। मुझे लगता है कि जैसे मेरा सपना सच हो गया है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह सब मेरी कड़ी मेहनत का फल है। मैं अपने काम को कभी हलके में नहीं लेती। प्रियंका को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा जाएगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi