Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन हस्तियों की भी हुई थी बाथरूम में मौत

हमें फॉलो करें इन हस्तियों की भी हुई थी बाथरूम में मौत
, सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (19:34 IST)
नई दिल्ली। श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के बाथरूम में डूबने से कथित तौर पर हुई मौत ने दुनियाभर में इसी तरह से मरने वाले प्रसिद्ध लोगों की याद दिला दी है। हालांकि भारत में इस तरह की घटनाओं में प्रसिद्ध व्यक्तियों के जुड़े होने की बात आम नहीं है, लेकिन दुनिया के अन्य हिस्सों में नामचीन लोगों की रहस्यमय मौतों के बाथरूम से जुड़े होने का मामला कुछ आश्चर्यजनक नहीं है। हॉलीवुड की नामी हस्तियां, राजनेता, कलाकार और अभिनेताओं की इसी तरह से मौत हुई है।
 
 
अल्बर्ट डेक्कर : पांच मई, 1968 को प्रसिद्ध अभिनेता और अमेरिकी राजनेता अल्बर्ट डेक्कर को 63 वर्ष की आयु में एक होटल के बाथरूम में रहस्यमय परिस्थितियों में मरा पाया गया था। डेक्कर को बाथरूम में पूरी तरह नग्न हालत में पाया गया था, उनके दोनों हाथ बंधे थे और लाल लिपस्टिक से उनके पूरे शरीर पर अश्लील शब्द लिखे गए थे। बाद में, उनकी मौत को दुर्घटना बताया गया था लेकिन कहा जाता है कि ऑटोइरोटिक एसिफिक्सेशन के कारण उनकी मौत हुई थी। विदित हो कि इस अभिनेता का हॉलीवुड वाक ऑफ फेम में भी नाम दर्ज है।
 
अल्फ्रेड लेनार्ड : अल्फ्रेड लेनार्ड श्नाइडर भी हॉलीवुड के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता थे जिनका मात्र 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे भी हॉलीवुड हिल्स के अपने घर में रहते थे। वे प्रसिद्ध हास्य अभिनेता के साथ साथ लेखक,सामाजिक आलोचक और व्यंग्यकार भी थे। उन्हें भी 3 अगस्त, 1966 को अपने घर के बाथरूम में मरा पाया गया था। उन्हें अपने समय का एक महान विचारक भी समझा जाता था। 
 
एल्विस प्रेजली : किंग ऑफ पॉप और 20वीं सदी के महान संगीतकार एल्विस प्रेजली की भी मात्र 42 वर्ष की आयु में ही मौत हो गई थी। उन्हें महानतम अमेरिकी संगीतकारों में गिना जाता है। मेम्फिस, टेनिसी के ग्रेसलैंड मैंशन के बाथरूम में उस समय उनकी मौत हो गई थी, जबकि वे दैनिक कार्य से निवृत होने के लिए बाथरूम में थे। 16 अगस्त, 1977 को उन्हें बाथरूम के फर्श पर पड़ा पाया गया था। उनके आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।  
 
जिम मौरिसन : जिम मौरिसन एक प्रसिद्ध अमेरिकी गायक और रॉक बैंड द डोर्स के लीड सिंगर और संस्थापक थे। जब उनकी पेरिस में एक होटल के बाथरूम में मौत हुई उस समय उनकी आयु मात्र 28 वर्ष की थी। उनका निधन पैरिस के एक अपार्टमेंट के बाथरूम में हुआ था जबकि उस समय उनके साथ उनकी दोस्त पामेला कॉर्सन भी मौजूद थीं, लेकिन फिर भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। 
 
क्लॉड फ्रांस्वां : क्लाड एक फ्रांसीसी पॉप सिंगर और गीत लेखक थे। उनका निधन बाथरूम में हुई एक दुर्घटना के चलते हुआ था। कहा जाता है कि मृत्यु के समय उनकी आयु 39 वर्ष थी। वे पानी से भरे बाथटब में खड़े थे पर उन्होंने देखा कि कमरे के बल्ब से पर्याप्त रोशनी नहीं आ रही है क्योंकि वह ठीक से नहीं लगा था। उन्होंने बाथटब में खड़े-खड़े बल्ब को ठीक करने का प्रयास किया और उन्हें करंट लग गया जिसके चलते वे बाथरूम में ही गिर पड़े और फिर नहीं उठ सके। उनका निधन 11 मार्च,1978 को हुआ था।    
 
ऑरविल रेडनबाखर : अगर आपने कभी पॉपकॉर्न खाए हों तो संभव है कि ऑरविल का नाम सुना हो। वे एक अमेरिकी कारोबारी थे जिनकी कंपनी पॉपकॉर्न की बिक्री के लिए जानी जाती थी। 19 सितंबर 1995 में उनकी 88 वर्ष की आयु में मौत हो गई। उन्हें कैलिफोर्निया के कॉनरोडो स्थित घर में बाथरूम में मृत पाया गया था। बाथटब में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वहीं उनका निधन हो गया था।
 
रॉबर्ट जोसेफ पास्टोरेली : पास्टोरेली एक अमेरिकी अभिनेता थे जिन्होंने फिल्मों, टीवी और रंगमंच पर अभिनय किया था। पचास वर्ष के रॉबर्ट का बाथरूम में निधन हो गया था लेकिन उनके सहायक का कहना था कि वे बाथरूम हेरोइन का नशा करते थे। इसी की ओवरडोज के चलते उनकी मौत हो गई थी।
 
जूली गारलैंड : जूली एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका थीं जिनकी मात्र 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके बारे में कहा जाता है कि वे लंबे समय तक ड्रग्स लेती रहीं और इस कारण से बाथरूम में उनका निधन हो गया था। 
 
माइकल जेक्सन : अमेरिकी पॉप आइकन माइकेल को भी बाथरूम में मृत पाया गया था। कहा जाता है कि उन्होंने प्रोपोफोल नामक दवा का ओवरडोज लिया था जिसके चलते वे बाथरूम में बाथटब से उठ भी नहीं पाए।
 
एमी वाइनहाउस : इस अभिनेत्री की भी मात्र 27 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके बारे में भी कहा जाता है कि उनकी मौत ड्रग और अल्कोहल के एडिक्शन के कारण हुई थी।
 
‍व्हिटनी ह्यूस्टन : इस नामचीन अमेरिकी गायिका का भी एक होटल के बाथरूम में मौत हो गई थी, लेकिन उनके बारे में कहा जाता है कि वे ड्रग्स लेने की आदी थीं और इसके ओवरडोज के कारण उनकी भी जान चली गई थी। 
 
ब्रिटनी मर्फी : इस अभिनेत्री की भी शॉवर में मौत हो गई थी और उनकी मां ने शव को बरामद किया था। कहा जाता है कि न्यूमोनिया और कई दवाओं के कारण उनकी मौत हो गई।  
 
हीथ लेजर : इस ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता की मौत भी छह विभिन्न प्रकार की दवाओं को एक साथ लेने के कारण हुई थी। कहा जाता है कि उनके डॉक्टरों ने नींद न आने, चिंता, अवसाद, दर्द और सर्दी के लक्षणों के चलते ये दवाइयां दी गई थीं, लेकिन संभवत: इनके घातक कॉकटेल से इस ऑस्कर के लिए नामांकित अभिनेता की मौत हुई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशियन कुश्ती में रेलवे के प्रवीण की निगाह स्वर्ण पदक पर