Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एडीबी ने घटाई भारत की आर्थिक वृद्धि दर, 5.15% का अनुमान

हमें फॉलो करें एडीबी ने घटाई भारत की आर्थिक वृद्धि दर, 5.15% का अनुमान
, बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (12:11 IST)
नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 2019-20 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से घटाकर बुधवार को 5.1 प्रतिशत कर दिया। एडीबी ने सितंबर में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 के लिए 6.5 प्रतिशत और उसके बाद 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था।

एडीबी ने कहा कि खराब फसल से ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल स्थिति तथा रोजगार की धीमी वृद्धि दर ने उपभोग को प्रभावित किया है।

इसके कारण वृद्धि दर के अनुमान को घटाया गया है। उसने कहा कि अनुकूल नीतियों के कारण आर्थिक वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में मजबूत होकर 6.5 प्रतिशत पर पहुंच जाने का अनुमान है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : Citizenship Amendment Bill : नागरिकता संशोधन विधेयक राज्यसभा में पेश