Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अहमदाबाद 'विश्व धरोहर' सूची में शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें अहमदाबाद 'विश्व धरोहर' सूची में शामिल
, सोमवार, 10 जुलाई 2017 (23:52 IST)
नई दिल्ली। यूनेस्को ने अहमदाबाद शहर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। इसकी घोषणा यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 41वें सत्र में आठ जुलाई को की गई। अहमदाबाद यह गौरव हासिल करने वाला देश का पहला और एशिया का तीसरा शहर बन गया है। 
 
महज तीन सालों में भारत के पांच स्थल विश्व यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान पाने में कामयाब हुए हैं। इसके साथ ही देश के 36 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल तथा सात प्राकृतिक और एक मानव तथा प्रकृति निर्मित स्थल विश्व धरोहर सूची में शामिल हो चुके हैं।

पन्द्रहवीं शताब्दी में स्थापित किया गया अहमदाबाद शहर वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुकेश अंबानी की एंटिलिया इमारत में आग लगी