Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में एयर इंडिया के विमान से गिरी एयर होस्टेस, गंभीर घायल

हमें फॉलो करें मुंबई में एयर इंडिया के विमान से गिरी एयर होस्टेस, गंभीर घायल
, सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (12:26 IST)
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एयर इंडिया की उड़ान से पहले एक एयर होस्टेस विमान गिर गई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि की है। घायल महिला का नाम हर्षा लोबो (53) बताया जा रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI864 को सुबह 7 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। बताया जा रहा है प्री बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर महिला L5 दरवाजे को खोलने गई थी ताकि सीढ़ी को दरवाजे तक लाया जा सके। 
webdunia
दरवाजा खोलने के दौरान जो गैप बना था महिला सदस्य वहां से गिर गई। महिला को गंभीर चोटें लगी हैं। दरवाजा जमीन से 30 फुट ऊंचा था। घायल महिला को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार रहा सुस्त, रुपए में भी रही गिरावट