Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Air India Flight : 5 दिन में दूसरी अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसल, पाई गई तकनीकी खामी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Air india Plane

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

अहमदाबाद , मंगलवार, 17 जून 2025 (17:02 IST)
अहमदाबाद में मंगलवार को विमान हादसे के बाद 5 दिन में अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की लगातार दूसरी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इसके पीछे तकनीकी खामी को कारण बताया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक आज फ्लाइट संख्या AI-159 अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी।
ALSO READ: Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?
फ्लाइट के टेकऑफ से कुछ घंटे पहले ही इस तकनीकी खराबी का पता चला। सोमवार को भी अहमदाबाद से लंदन की फ्लाइट रद्द की गई थी। अहमदाबाद से लंदन के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान को पहले इसके निर्धारित कोड 'एआई-171' से जाना जाता था। 
 
बदला गया एयरलाइन का नंबर
प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया ने अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट का नंबर बदलने का फैसला किया है। अब यह AI-159 होगा। वापसी की उड़ान का भी नंबर बदलकर AI-160 किया जाएगा। पहले इस फ्लाइट का नंबर AI-171 था। इससे पहले 2014 में किसी एयरलाइन ने अपनी उड़ान संख्या बदली थी। मलेशियन एयरलाइंस की कुआलालंपुर से बीजिंग जा रही उड़ान MH370 के लापता हो जाने के बाद उस रूट की फ्लाइट संख्या को बदलकर MH318 कर दिया गया था। 
एयर इंडिया का कहना है कि विमानों की कमी के चलते भी फ्लाइट कैंसल की जा रही हैं। एयर इंडिया का कहना है कि एयर स्पेस प्रतिबंधित होने और अतिरिक्त जांच के चलते अब एयरक्राफ्ट्स को समय ज्यादा लग रहा है। इनपुट एजेंसियां  Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम एशिया तनाव से Share bazaar हुआ काफी सतर्क, Sensex 213 और Nifty 93 अंक फिसला