Publish Date: Wed, 31 Aug 2016 (14:50 IST)
Updated Date: Wed, 31 Aug 2016 (14:58 IST)
नई दिल्ली। ऑल इंडिया रेडियो ने बलूचिस्तान और अन्य इलाके में रह रहे लोगों के लिए बलूच भाषा में कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था। इसके बाद से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बलूचिस्तान की आजादी की मांग तेज हो गई है।
ऑल इंडिया रेडियो द्वारा बलू्च भाषा में कार्यक्रम शुरू किया जाने को भारत के बड़े रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।