shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून ऑफर, मात्र 888 रुपए में कीजिए हवाई सफर

Advertiesment
Aircraft travel
गुरुग्राम। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने 5 दिन के मानसून सेल की घोषणा की है, जिसमें चुनिंदा घरेलू मार्गों पर किराया 888 रुपए से और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 3,499 रुपए से शुरू है। 
 
कंपनी ने मंगलवार को बताया कि यह सेल 2 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी। इसमें चेन्नई-बेंगलुरु तथा बागडोगरा-गुवाहाटी जैसे घरेलू तथा मदुरै-कोलंबो, चेन्नई-कोलंबो, कोच्चि-माले और गुवाहाटी-ढाका जैसे अंतरराष्ट्रीय मार्गों को शामिल किया गया है। सभी मार्गों पर घोषित किराया सभी करों एवं शुल्कों समेत है, हालांकि हर मार्ग पर सीमित सीटें ही ऑफर के तहत रखी गई हैं, जो ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध होंगी।
 
ऑफर के तहत 25 सितंबर तक के टिकट बुक कराए जा सकेंगे। सामूहिक बुकिंग पर यह ऑफर मान्य नहीं है तथा इसे किसी दूसरे ऑफर के साथ मिलाया भी नहीं जा सकता। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सांसद अभिनेत्री नुसरत जहां से प्रभावित है इस्कॉन, रथयात्रा का न्योता