Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर! वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर क्रेश, दोनों पायलट सुरक्षित

Advertiesment
हमें फॉलो करें बड़ी खबर! वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर क्रेश, दोनों पायलट सुरक्षित
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (14:29 IST)
ईटानगर। भारतीय वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर में 2 पायलट और 3 क्रू मैंबर समेत 5 लोग सवार थे। सभी 5 लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था। गुरुवार को जब पायलट ने इसे उड़ान भरने की कोशिश की तो यह क्रैश कर गया। जल्द ही हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि 2017 में अरुणाचल प्रदेश में MI-17-वी5 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में 7 जवान शहीद हो गए थे।
webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली बनी गैस चैम्बर, वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में, AQI 344 दर्ज