Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आकाश की शादी में नजर आया अंबानी परिवार का वैभव

हमें फॉलो करें आकाश की शादी में नजर आया अंबानी परिवार का वैभव
, शनिवार, 9 मार्च 2019 (17:01 IST)
मुंबई। देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। अंबानी परिवार की इस शादी में आंखों को चौंधियाने वाला वैभव नजर आया।

webdunia
आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनिया भर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। भारत पहुंचने वाले मेहमानों में इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी शामिल थे। उनके साथ उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर भी थीं।
 
बॉलीवुड के नामी चेहरे तो इस शादी में नजर आएंगे ही। विवाह समारोह जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। अंबानी के निवास एंटीलिया को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया है।
webdunia
म्यूजिकल फव्वारा : जियो वर्ल्ड सेंटर में मौजूद धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में बना 7600 वर्ग फुट का म्यूजिकल फव्वारा आयोजन स्थल का सबसे बड़ा आकर्षण है। बहुरंगीय फव्वारे में आठ फायर शूटर्स लगे हैं, जो 78 फुट तक 60 तरह से पानी फेंकते हैं।

इनमें 400 पानी की नलियां और 10 सिंक्रनाइज संगीत वाले स्पीकर लगे हैं। सजावट में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि सजावट भारतीय परंपराओं के अनुरूप ही हो। विवाह स्थल मोर, बतख और घोड़ों की छवियों से सजाया गया है।
webdunia
यूं तो विवाह कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश और नीता अंबानी द्वारा बुधवार को अन्नसेवा से शुरू हो गई थी। इसमें 2000 अनाथ बच्चों और बेसहारा बुजुर्गों को अंबानी परिवार ने अपने हाथों से भोजन करवाया। साथ ही मुंबई के 50 हजार पुलिसकर्मियों को मिठाई के डिब्बे पहुंचाए गए।
 
webdunia
शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चलेगा। अगले दिन शाम 6.30 बजे से वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू होगा। जियो वर्ल्ड सेंटर में मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया है। फिर 11 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग रिसेप्शन होगा। इसमें कारोबार, स्पोर्ट्स से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में परिवर्तन रैली में बोले राहुल गांधी, युवाओं के लिए न्यूनतम आय की व्यवस्था होगी