Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखिलेश यादव भी करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन

हमें फॉलो करें अखिलेश यादव भी करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन
webdunia

संदीप श्रीवास्तव

Akhilesh Yadav will visit Ramlala: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में एक सवाल के जवाब में कहा कि राम मंदिर बन जाने दीजिए। हम भी दर्शन जरूर करेंगे। इस अवसर पर यादव ने राज्य और केन्द्र सरकार पर भी हमला बोला। 
 
अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में एनसीपी की टूट पर कहा कि भाजपा इस तरह का प्रयोग करती रही है। भाजपा हमेशा कहती रही है कि भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या पार्टियों को तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है? विधायकों को किस तरह का लाभ दिखाकर अपने साथ ले जाते हैं, क्या पद देकर उनको लाभ के सपने दिखाना क्या भ्रष्टाचार नहीं है? लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए भाजपा लगातार काम करती रहती है। जनता जो जनादेश देती है उसका अपमान करने का काम कोई करता है तो वह है भाजपा। 
 
यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। भाजपा वाले कितना भी जोड़-तोड़ कर लें अंततोगत्वा इनको जाना ही है। जनता ने मन बना लिया है। भाजपा अब कितना भी एक्सपेरिमेंट करे, वह कामयाब होने वाली नहीं है। बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी।
वरुण गांधी को सपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो अच्छा चेहरा होगा उसे समाजवादी पार्टी लड़ाएगी। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मंदिर का निर्माण होने के बाद वे रामलला के  दर्शन जरूर करेंगे। 
 
इससे पूर्व अयोध्या की सीमा से अयोध्या शहर तक जगह-जगह अखिलेश यादव का हुआ भव्य स्वागत हुआ। रुदौली में सपा नेता चौधरी शहरयार ने भी अपने समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आदिवासियों और दलितों के प्रति भाजपा की नफरत सामने आई : राहुल गांधी