Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खतरा! राजधानी दिल्ली से अलकायदा आतंकी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Al qaeda terrorist
नई दिल्ली , गुरुवार, 10 अगस्त 2017 (15:07 IST)
नई दिल्ली। अलकायदा से कथित तौर पर संपर्क रखने वाले एक आतंकवादी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
 
रजा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह उस समय पकड़ा जब वह नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार रजा बांग्लादेश में सक्रिय अलकायदा की इकाई अंसारुल्ला के साथ संपर्क में है। वह जाली नोटों के रैकेट में भी संलिप्त रहा है। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस को रजा की काफी अरसे से तलाश थी लिहाजा उसे वहां की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती पूछताछ से ऐसा पता चला है कि मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले 25 वर्षीय रजा को भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संभावनाएं तलाशने के लिए भेजा गया था। साथ ही उसे भारत में नकली नोटों को पहुंचाने का भी काम सौंपा गया था। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार अब्दुल्लाह मामले में भी रजा की अहम भूमिका रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि रजा की गिरफ्तारी से दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में अल कायदा के स्लीपर सेल की जानकारी मिल सकती है।
 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है। कई राज्यों की पुलिस रजा के पीछे लगी थी। इससे केरल के कुछ युवकों के इस्लामी स्टेट में शामिल होने के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। यह पता लगाने की भी कोशिश की जाएगी कि आईएस ने भारत में कहां-कहां तक अपनी पैठ बना ली है।
 
स्वतंत्रता दिवस नजदीक होने के कारण राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस सहित कई सुरक्षा एजेंसियां खुफिया जानकारी के आधार पर चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हामिद अंसारी को नरेन्द्र मोदी का जवाब...(वीडियो)