khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

Advertiesment
Amarnath Pilgrimage
जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शनार्थ 58 तीर्थयात्रियों का नया जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस जत्थे में 32 पुरूष और 26 महिलाएं हैं। श्रद्धालुओं का यह जत्था भगवती नगर आधार शिविर से दो वाहनों में सवार होकर सुबह चार बजकर 45 मिनट पर यहां से रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु आज शाम तक पहलगाम और बालटाल आधार शिविर पहुंच जाएंगे। कल तक 3,50,078 श्रद्धालु भगवान शिव की इस पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके थे।

आज के इस जत्थे की रवानगी के साथ जम्मू आधार शिविर से गुफा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या अब 48,702 हो चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi