Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था रवाना, देखें फोटो

Advertiesment
हमें फॉलो करें कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था रवाना, देखें फोटो
, रविवार, 30 जून 2019 (09:17 IST)
जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हो गया है। रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने जम्मू बेस कैंप से हरी झंडी दिखाकर यात्रियों के जत्थे को रवाना किया।
 
जैसे ही यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया गया तो श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए 'बम भोले' के नारों से बेस कैंप गूंज उठा।  राज्य में आतंकी वारदातों को देखते हुए इस यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
webdunia
इस साल अमरनाथ की वार्षिक यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त को समाप्त होगी। घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकियों का सफाया किया जा रहा है और इसे देखते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जब जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा उपायों का जायजा लिया था और अमरनाथ यात्रा भी की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौसम अपडेट : इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी