Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंबानी परिवार ने मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

हमें फॉलो करें Ambani Family
, बुधवार, 16 अगस्त 2023 (12:40 IST)
Independence Day Celebration of Ambani Family: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी एवं उनकी पत्नी नीता अंबानी ने परिवार सहित 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी अपने पोते को गोद में लिए तिरंगा लहरा रही हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के बाद मनाया। इस दौरान अंबानी दंपति की गोद में उनके पोते पृथ्वी अंबानी भी नजर आए। उनके आसपास बड़ी संख्या में अन्य लोग भी नजर आ रहे थे। 
webdunia
इस अवसर पर मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश अंबानी, उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी मौजूद थे। नीता अंबानी की गोद में पोती भी दिखाई दे रही थी। 
webdunia
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 2023 को देशभर में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। चारों ओर तिरंगे-तिरंगे ही नजर आ रहे थे और देश‍भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हेलंग में घर गिरने से 2 की मौत, केदार मद्महेश्वर में 140 लोगों का रेस्क्यू