Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब आकाशवाणी के हिन्दी ऑडिशन में असफल रहे थे अमीन सयानी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ameen Sayani
, रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (21:25 IST)
नई दिल्ली। महान रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी को अपने प्रारंभिक जीवन में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था। उन पर पेंगुइन द्वारा प्रकाशित 'लेट्स टॉक आन एयर : कन्वर्सेशन विद रेडियो प्रजेंटर्स' में इसका जिक्र किया गया है।
 
उन्होंने अंग्रेजी उद्घोषणा से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन जब वे आकाशवाणी के हिन्दी प्रभाग के लिए ऑडिशन देने गए तो उनसे कहा गया कि उनके उच्चारण में अंग्रेजी और गुजराती का आभास आता है। मगर अमीन सयानी उन लोगों में से नहीं थे, जो हतोत्साहित हो जाते और एक वक्त ऐसा भी आया, जब वे भारत के हर-दिल-अजीज रेडियो प्रस्तोता बन गए।
 
पटकथा लेखक राकेश आनंद बख्शी ने अपनी नई किताब 'लेट्स टॉक आन एयर : कन्वर्सेशन विद रेडियो प्रजेंटर्स' में अमीन सयानी के वृत्तांत का जिक्र किया गया है। सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में एक बहुभाषी परिवार में हुआ था और 'बंबई की खिचड़ी हिन्दुस्तानी भाषा' में वे पले-बढ़े।
 
पेंगुइन द्वारा प्रकाशित किताब में उन्होंने बताया कि मैंने शुरुआती शिक्षा न्यू ईरा स्कूल में की थी जिसमें प्राथमिकी स्तर में गुजराती माध्यम का उपयोग होता था। 5वीं कक्षा से अंग्रेजी पर अधिक जोर दिया जाता था। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी मां की पाक्षिक पत्रिका 'रहबर' में छोटे-छोटे लेख लिखने शुरू कर दिए, जो 3लिपियों देवनागरी, गुजराती और उर्दू में छपती थी।
webdunia
सयानी ने बताया कि 13 साल की उम्र में वे अंग्रेजी में धाराप्रवाह उद्घोषक बन गए थे और बंबई ऑल इंडिया रेडियो के बच्चों के कार्यक्रम में शिरकत करना शुरू कर दिया था और बाद में रेडियो रूपक में भूमिका निभानी शुरू कर दी थी। कुछ समस्याओं के चलते उन्हें मुंबई में अपने स्कूल को छोड़कर ग्वालियर के सिंधिया स्कूल जाना पड़ा। आजादी के बाद वे मुंबई वापस आए और हिन्दी प्रभाग में ऑडिशन देने के लिए गए।
 
वे मुस्कुराए और कहा कि मैंने अपनी स्क्रिप्ट पूरे आत्मविश्वास से पढ़ी, लेकिन उनका उत्तर था, 'तुमने बहुत अच्छा पढ़ा लेकिन तुम्हारे उच्चारण में अंग्रेजी और गुजराती का आभास होता है इसलिए हम आपको नहीं रख सकते।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुबई के मॉल में लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय गिरफ्तार