Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी महिला बलात्कार कांड : दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें American woman
नई दिल्ली , शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (20:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक एनजीओ की इस शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की कि मार्च में कनॉट प्लेस के एक पंचसितारा होटल में एक अमेरिकी पर्यटक से पांच व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था।
ई-मेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि पांच व्यक्ति टूर एवं ट्रेवल संबंधी काम के बहाने से महिला के कमरे में दाखिल हुए और उन्होंने उससे बलात्कार किया। शिकायत के अनुसार यह महिला पुलिस के पास नहीं गई और अमेरिकी लौट गयी क्योंकि वह बहुत डर गई थी। 
 
आरोपियों ने उसे इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर दुष्परिणाम की धमकी दी थी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण पश्चिम) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई।   (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैंकों में पैसा जमा करने पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिया यह बयान