Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक में गरजे अमित शाह, पूर्वोत्तर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, दूरबीन लेकर भी दिखाई नहीं पड़ रहे

हमें फॉलो करें कर्नाटक में गरजे अमित शाह, पूर्वोत्तर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, दूरबीन लेकर भी दिखाई नहीं पड़ रहे
, शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (15:25 IST)
बेंगलुरु। केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि मोदी जी का जादू पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात, उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक सिर चढ़कर बोलता है। कल ही कर्नाटक से हजारों किमी. दूर उत्तर पूर्व में (त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय) कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और ऐसे हारे हैं कि दूरबीन लेकर भी दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि कहा जाता था कि पूर्वोत्तर में भाजपा का प्रवेश नहीं हो सकता, वहां दूसरी बार NDA और भाजपा की सरकार बन रही है। कांग्रेस को नागालैंड में 0 सीट, मेघालय में 3 सीट और त्रिपुरा में सिर्फ 4 सीट मिली है।
 
अमित शाह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने निजलिंग गप्पा को अपमानित किया। राजीव गांधी ने कद्दावर नेता वीरेंद्र पाटिल जी को एयरपोर्ट पर अपमानित किया। पार्टी के नेताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस कर्नाटक का सम्मान कैसे करेगी?
 
उन्होंने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस दोनों परिवारवादी पार्टियां हैं, ये कभी कर्नाटक का कल्याण नहीं कर सकती हैं। सिद्धारमैया ने परिवार के लिए एटीएम बनने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने केवल भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा दिया।
 
गृहमंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ये नारे लगा रहे हैं 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', आम आदमी पार्टी वाले कह रहे हैं 'मोदी तुम मर जाओ'। ऐसा कहने से ईश्वर आपकी नहीं सुनेगा, क्योंकि देश की 130 करोड़ जनता मोदी जी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर रही है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां फरवरी में 12 साल के उच्च स्तर पर