Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- असम को बनाया था आतंकवाद की भूमि

हमें फॉलो करें अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- असम को बनाया था आतंकवाद की भूमि
, शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (12:56 IST)
गुवाहाटी। गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुवाहाटी में असम भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बनाया था। हमने यहां शांति स्थापित की।
 
अमित शाह ने कहा ‍कि 2014 से लेकर 2022 के अल्प काल में आज पूरा नॉर्थ ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए ये सौभाग्य का विषय है कि नॉर्थ ईस्ट का विकास और नॉर्थ ईस्ट में भाजपा का विकास दोनों एक साथ चले हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कार्यालय कोई भवन नहीं होता है, कार्यालय भावनाओं का एक पुलिंदा होता है। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर भाजपा पूरे नॉर्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनती हैं।
 
गृहमंत्री ने कहा कि दूसरी पार्टियों के लिए कार्यालय ईंट-पत्थर से बना हुआ मकान हो सकता है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए ये एक मंदिर होता है। आज असम में मैं गृह मंत्री के नाते नहीं आया हूं, मैं आज यहां भाजपा के एक कार्यकर्ता के नाते आया हूं। असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बनाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल बोले, अकेले हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने का कोई इरादा नहीं, हम सभी भाषाओं का करते हैं सम्मान