Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमित शाह पहुंचे स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली, बोले- उनके दिखाए मार्ग से पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा...

हमें फॉलो करें अमित शाह पहुंचे स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली, बोले- उनके दिखाए मार्ग से पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा...
, शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (12:49 IST)
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार सुबह उत्तर कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे। शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो मार्ग दिखाया है, उससे न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी के महापुरुष के आदर्श आज की दुनिया में और भी प्रासंगिक हैं।

पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर आए शाह ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की संस्कृति तथा मूल्यों को विश्वभर में पहुंचाने के लिए उनकी सराहना की।

शाह ने कहा, स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति, दृष्टिकोण और मूल्य विश्वभर में पहुंचाए। उन्होंने आध्यात्मिकता और आधुनिकता को आपस में जोड़ा। उनकी जन्मस्थली पर आने के बाद मुझे महसूस हुआ कि उनके आदर्श आज की दुनिया में भी प्रासंगिक बने हुए हैं, बल्कि आज के समय में उनके आदर्शों की आवश्यकता कहीं अधिक है।

शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो मार्ग दिखाया है, उससे न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजनाथ की चीन को चेतावनी, भारत के आत्म-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं