Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमूल्य पटनायक दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amulya Patnaik
, सोमवार, 30 जनवरी 2017 (16:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त अमूल्य पटनायक दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। वह आलोक वर्मा का स्थान लेंगे जिन्हें हाल ही में केन्द्रीय जांच ब्यूरो का निदेशक बनाया गया है।
  
आधिकारी जानकारी के अनुसार अरुणाचल, गोवा, मिजोरम और केन्द्र शासित प्रदेश कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी पटनायक के दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्ति की घोषणा सोमवार को की गई है। 
 
पटनायक ओडिशा के रहने वाले हैं। उनके नाम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज है। वह संयुक्त पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में अपराधों की जांच का काम काफी तेजी से किया जाता रहा है।
  
आलोक वर्मा के केन्द्रीय जांच ब्यूरो का निदेशक बनाए जाने के बाद दिल्ली के पुलिस आयुक्त का पद खाली पड़ा था। इस पद की दौड़ में आईपीएस अधिकारी दीपक मिश्रा का नाम भी था वह वरिष्ठता क्रम में पटनायक से सीनियर थे, लेकिन गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय की सहमति पटनायक के नाम पर बनी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनावी सभा में टल्ली होकर पहुंचे भगवंत मान