Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में JCO शहीद, सेना ने दिया कड़ा जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में JCO शहीद, सेना ने दिया कड़ा जवाब
, बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (11:26 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में अग्रिम चौकी पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कर्मी भी हताहत हुए हैं लेकिन इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

पिछले चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 30 अगस्त को भी एक जेसीओ शहीद हो गया था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस Live Updates : भारत में कोरोना के 78,357 नए मामले, 29 लाख से ज्यादा स्वस्थ