Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, बताया- खतरनाक हो सकता AI का इस्तेमाल

हमें फॉलो करें आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, बताया- खतरनाक हो सकता AI का इस्तेमाल
, रविवार, 22 जनवरी 2023 (15:52 IST)
उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर हाल ही में एक वीडियो शेयर कर लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि AI का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। 
 
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, वैसे तो AI दुनिया के लिए एक तकनीकी रूप से बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसके घातक परिणाम भी हो सकते हैं। उन्होंने सवाल किया कि एक सोसायटी के रूप में संभावित भ्रामक सामग्री से बचने के लिए आप क्या रहे हैं? यह हल्की मनोरंजक भी हो सकती है पर उसका सबसे खराब पहलू है कि यह सबको बाट सकती है। टेक चेक्स इसमें सेफ गार्ड की भूमिका अदा कर सकते हैं?

उन्होंने ट्वीट के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ लोगों को गुमराह किया जा सकता है और किसी को इसकी जानकारी तक नहीं होती। 
 
इस वीडियो में एक शख्स बताया है कि कैसे कोई भी AI का इस्तेमाल कर गलत और फेक वीडियो बना सकता है। यह शख्स दिखाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से डीप फेक वीडियो बनाया गया है और वीडियो में बात करते करते कैसे वो अपना चेहरा बदल सकता है।
 
शख्स ने वीडियो में AI के गलत इस्तेमाल का लाइव उदाहरण भी पेश किया। वीडियो में देखा गया कि कैसे वो शख्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कभी विराट कोहली तो कभी शाह रुख खान का चेहरा खुद से बदल लेता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजट में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नई पूंजी नहीं डालेगी सरकार